फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गांव हरिगढ़ भौरख में बनेगा स्वास्थ्य केंद्र, खर्च होंगे 73 लाख रुपये10

विज्ञापन
पिहोवा। अस्पताल के भवन का ​शिलान्यास करते जयभगवान शर्मा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। गांव हरिगढ़ भौरख को जल्द स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए करीब 73 लाख रुपये की लागत से सरकारी अस्पताल बनाया जाएगा। सोमवार को भाजपा नेता जयभगवान शर्मा ने अस्पताल भवन का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल का निर्माण तय समय में किया जाएगा। यह ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए नई राह खोलेगा। गांव में ही लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इलाज के लिए शहर तक नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार की दूरदर्शी नीतियों के कारण प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। हर क्षेत्र में विकास कार्य समानता से हो रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में नए स्कूल बनाए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि पिहोवा क्षेत्र का लगातार तेजी से विकास हो रहा है।
विज्ञापन

पिहोवा। अस्पताल के भवन का शिलान्यास करते जयभगवान शर्मा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें