फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुलपति ने गैर शिक्षक कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर कुवि गैर-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पुरस्कार देकर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सम्मानित किया। उन्होंने पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि यह अवार्ड कर्मचारियों को विश्वविद्यालय की उन्नति एवं प्रगति के लिए की गई कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के लिए प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन


कुवि प्रशंसा पुरस्कार प्राप्त करने वालों में दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के अधीक्षक हरि सिंह, स्थापना शाखा के सहायक मनदीप शर्मा, कामर्स विभाग के टैक्निकल असिस्टेंट करुणेश गर्ग, यूआईईटी संस्थान के लैब अटैंडेंट हरिकेश तथा कुलपति कार्यालय के यूटेंसिल क्लीनर गोपाल सिंह शामिल हैं।
कुलपति ने बताया कि 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2025 के बीच गैर-शिक्षक कर्मचारियों की ओर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की उन्नति एवं प्रगति में किए गए सराहनीय कार्य, अमूल्य योगदान एवं नियमित उपस्थिति के मूल्यांकन के पश्चात गैर शिक्षक कर्मचारियों को प्रोत्साहन देने की नीति के तहत गठित समिति की अनुशंसा पर उल्लेखनीय योगदान देने के लिए गैर शिक्षक कर्मचारियों को स्मृति चिह्न, सर्टिफिकेट, पुरस्कार राशि व अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेंद्र पाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें