फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

605 गोशालाओं को जारी की जाएगी 88.50 करोड़ रुपये की चारा अनुदान राशि : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश की 605 गोशालाओं के लिए 88 करोड़ 50 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि जारी की जाएगी। यह एलान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिले की 19 गोशालाओं के लिए एक करोड़ 80 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि जारी की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शनिवार को गीता ज्ञान संस्थान में आयोजित गोशाला चारा अनुदान वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गीता एवं आयुर्वेद शोध का विमोचन किया। इससे पहले उन्होंने श्री कृष्ण कृपा गोशाला में जाकर गायों को गुड़ व चारा खिलाकर गाय की पूजा-अर्चना की व गीता ज्ञान संस्थानम में स्थित श्री कृष्ण कृपा मंदिर में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना की।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पंजीकृत गोशालाओं को पिछले साढ़े 10 वर्षों में चारे के लिए 270 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। आज की राशि को मिलाकर अब तक 358 करोड़ 50 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि दी जा चुकी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014-15 में हरियाणा गोसेवा आयोग के लिए केवल दो करोड़ रुपये का बजट था। जबकि वर्तमान सरकार ने इस साल कुल बजट 595 करोड़ रुपये कर दिया है। वर्ष 2014 तक हरियाणा में 215 पंजीकृत गोशालाओं में केवल एक लाख 75 हजार गोवंश था लेकिन वर्तमान में राज्य में 686 पंजीकृत गोशालाएं हैं। इनमें लगभग चार लाख बेसहारा गोवंश का पालन-पोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि 330 गोशालाओं में सोलर ऊर्जा प्लांट लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोशालाओं के लिए 800 ई-रिक्शा की खरीद प्रक्रिया जारी है। गोशालाओं में दो रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध करवा रहे हैं। सरकार ने फैसला लिया है कि बेसहारा गोवंश के पुनर्वास के लिए 200 गोशालाओं को शेड बनाने के लिए 10 लाख रुपये प्रति गोशाला अनुदान दिया जाएगा। इस दौरान कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भी संबोधन किया।
वहीं गीता मनीषी ज्ञानानंद ने मुख्यमंत्री की ओर से गो संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गीता ज्ञान संस्थानम में कई तरह से गीता के लिए शोध चल रहे हैं। अब यहां गीता एवं आयुर्वेद पर शोध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें