फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुलपति ने मनाया दीपावली उत्सव, दिए बधाई संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में दिवाली उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। कुलपति प्रो. करतार सिंह धीमान ने शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी को मिठाई खिलाकर दिवाली सहित आने वाले त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का संदेश देते हैं। कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण और आपसी सहयोग संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाता है। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने भी सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। डॉ. गुप्ता ने विश्वविद्यालय की उन्नति में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें