फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 19 और 20 नवंबर को होगा युवा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग 19 व 20 नवंबर को जिला मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर में युवा महोत्सव आयोजित करेगा। इसका लक्ष्य युवा प्रतिभाओं को कला व हुनर दिखाने का अवसर देना है। एसडीएम थानेसर को इस आयोजन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने वीरवार को न्यू लघु सचिवालय में बैठक की। उन्होंने महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा, युवाओं में असीम प्रतिभा है। उन्हें प्रतिभा निखारने के लिए उचित मंच मिलना चाहिए। इस महोत्सव में 15 से 29 वर्ष तक के युवा हिस्सा ले सकते हैं। इसमें लोक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। इच्छुक प्रतिभागी 16 नवंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें