कुरुक्षेत्र। ट्रॉफी दिखाते हुए विजेता टीम। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुवि सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के खेल मैदान में टी-20 प्रतियोगिता का अनौपचारिक मैच आयोजित किया गया। ये मैच एडमिन प्लेयर्स और कुवि स्पार्टन टीम के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एडमिन प्लेयर्स की टीम ने 20 ओवर में 151 रन बनाए, जिसमे नारायण शर्मा ने छह चौके और दो छक्के के साथ 60 रन और सुमित ने 30 रन बनाए।
वहीं, स्पार्टन टीम की ओर से रामेश्वर दास, सुशील यादव व कप्तान हरीश गैरोला ने दो-दो तथा अशोक थापा ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुवि स्पार्टन टीम के ओपनर बल्लेबाज उपकप्तान अंशुल शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 62 गेंदों में नाबाद 103 रन की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के शामिल रहे।
उनके साथ कप्तान हरीश गैरोला ने भी 39 रन की अहम पारी खेली तथा बिना विकेट खोए मैच को 18 ओवर में जीत लिया। मैच के बाद कप्तान हरीश गैरोला ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया उनकी टीम ने 10 विकेट से मैच जीतकर हौसले बुलंद किए हैं। प्रतियोगिता के आगामी दो मैच बुधवार को स्कूल के खेल मैदान में आयोजित होंगे।