फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बारिश से खराब हो रहीं सब्जियां, बढ़ने लगे दाम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मंडी में सब्जी खरीदते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लगातार हो रही बारिश से दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। इसका असर अब रसोई घरों में दिखाने लगा है। कई प्रदेशों में आई बाढ़ व भारी बारिश के चलते अनेक सब्जियों की आपूर्ति पर असर पड़ा है। इसके चलते इनके दाम आसमान छूने लगे हैं। पिछले 15 दिन के दौरान कई सब्जियों के दाम दो गुना से भी ज्यादा बढ़ गए हैं। इसके चलते लोगों पर मौसम के साथ महंगाई की भी मार पड़ गई है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी वासी सोनिया का कहना है कि वह सप्ताह में दो बार मंडी से सब्जी खरीदती थी और 500 रुपये में सामान्य पूरे परिवार के लिए एक समय की सब्जी खरीदी जाती है लेकिन बारिश के सीजन में अब सीधे एक हजार तक का बजट पहुंच गया है, जो बेहद मुश्किल हो चुका है। सब्जी विक्रेता सोमपाल का कहना है कि जिन क्षेत्रों में भारी बारिश और बाढ़ आई हुई है वहां सब्जियां पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं और आपूर्ति भी ठप है। स्थानीय स्तर पर ही सब्जियां मंडी में आ रही हैं। भाव बढ़ने के चलते सब्जियाें की खरीद कम हो गई है।
विज्ञापन



यह रहे सब्जी के दाम अब और पहले

सब्जी एक किलो पहले अब

टमाटर 40 रुपये 80 रुपये
भिंडी 40 रुपये 60 रुपये

शिमला मिर्च 70 रुपये 100 रुपये

गोभी 40 रुपये 50 रुपये

लोकी 30 रुपये 40 रुपये

मटर 100 रुपये 150-200 रुपये

हरी मिर्च 60 रुपये 100 रुपये

फली 80 रुपये 120 रुपये

तोरी 30 रुपये 50 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें