फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुदगुदी जंक्शन समूह की ओर से भजन संध्या कल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सामाजिक संगठन गुदगुदी जंक्शन समूह के धार्मिक ग्रुप भक्ति सागर के तत्वावधान में भजन संध्या सुखकर्ता दुखहर्ता 3 सितंबर को होगी। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन प्रभारी संजीव सीकरी मित्तल ने बताया कि धार्मिक ग्रुप भक्ति सागर की ओर से श्री गणेशोत्सव के उपलक्ष्य में भजन संध्या की शृंखला में यह आयोजन बुधवार 3 सितंबर को श्री गणेश उत्सव कमेटी के मेन बाजार स्थित मल्होत्रा मार्केट में सजे गणेश पूजन पंडाल में सायं छह से रात्रि आठ बजे तक होगा जिसमें संगीतमयी ग्रुप गाता रहे मेरा दिलके गायक गणेश जी के मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

आयोजन में संरक्षक जितेंद्र बंसल, अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़, ग्रुप प्रभारी सुनील भटनागर, कार्यक्रम अधिकारी पंकज शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी अवनी गुप्ता, गुलशन ग्रोवर, सचिन गुप्ता, बलजीत चावला, कमल अरोड़ा, ललित चावला, श्याम जुनेजा, गगनदीप ढींगरा व अन्य सदस्य गणेश पूजन और आरती में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें