फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भाषण में कुरुक्षेत्र की वेदिता और पेंटिंग में तुषार प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में गीता पर आधारित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर के 1148 विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने श्लोक उच्चारण, भाषण, संवाद, प्रश्नोत्तरी, निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने बताया कि विभिन्न विधाओं में गीता से मेरे जीवन में क्या परिवर्तन आया है विषय थीम पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र की वेदिता ने पहला स्थान प्राप्त किया और हिसार के समीर ने दूसरा और कैथल की कल्पना ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं जूनियर वर्ग पेंटिंग प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के तुषार ने पहला स्थान हासिल किया तथा जींद के लक्षित ने दूसरा और पानीपत के अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में हिसार के पुष्कर ने पहला, रोहतक की जेसिका ने दूसरा और भिवानी की प्राची ने तीसरा स्थान हासिल किया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रेवाड़ी की समीक्षा ने पहला स्थान प्राप्त किया और जींद के रिंकू ने दूसरा तथा सोनीपत की किरण ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि निबंध लेखन के जूनियर वर्ग में फतेहाबाद की यशिका ने पहला स्थान, कैथल की ईशा ने दूसरा और जींद की प्रिंसा ने तीसरा स्थान पाया। वहीं डिबेट प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ की शानू और राधिका पहले स्थान पर रही और जींद की नव्या और तान्या दूसरे स्थान पर तथा कैथल की तनवी और भावना तीसरे स्थान पर रही। विजेता विद्यार्थियों को जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, खंड शिक्षा अधिकारी इंदू कौशिक, बिहोली प्रधानाचार्य डॉ. सुदेश कुमारी, प्रधानाचार्य डॉ. सचिंद्र कुमार सहित अन्य सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें