फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: साहित्यकार एवं कवि चंद्र मोहन सिंगला को विभिन्न संस्थाओं ने किया याद

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विख्यात साहित्यकार एवं कवि चंद्र मोहन सिंगला। फाइल फोटो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला एवं श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने अग्रणी साहित्यकार, कवि, लेखक एवं विचारक चंद्र मोहन सिंगला को याद किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंद्र मोहन सिंगला के नाम को हिंदी साहित्य में विशिष्ट शैली एवं गहन संवेदनाओं के साथ लेखन के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग की भावनाओं को अभिव्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि वे न केवल एक लेखक थे बल्कि समाज सुधारक और विचारशील व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी कई प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख, कहानियां एवं कविताएं प्रकाशित हुईं। उनके साहित्यिक योगदान के लिए कई राष्ट्रीय मान सम्मान एवं पुरस्कार मिले। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव, श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी एवं श्री जयराम गीता जयंती आयोजन समिति से जुड़े राजेश सिंगला ने कहा कि चंद्र मोहन सिंगला की लेखनी का मुख्य उद्देश्य समाज में नैतिकता, संस्कार एवं मानवता को बढ़ावा देना रहा।
विधायक अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत अग्रवाल, वैश्य समाज हरियाणा, महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी), अदबी संगम कुरुक्षेत्र, वि विद यू फाउंडेशन, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की कुरुक्षेत्र इकाई सहित श्री जयराम विद्यापीठ व श्री जयराम गीता जयंती समारोह समिति के पदाधिकारियों ने चंद्र मोहन सिंगला को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें