फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवा संसद से भारतीय संसद की कार्यप्रणाली से परिचित करवाया

विज्ञापन
 पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगोली जाटान में आयोजित युवा संसद में भाग लेते छात्
विज्ञापन
लाडवा। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगोली जाटान में प्रवक्ता जसबीर सिंह के मार्गदर्शन में युवा संसद का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संसद की कार्यप्रणाली से परिचित करवाया गया। बच्चों ने लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, श्रम मंत्री, शिक्षा मंत्री, कृषि मंत्री, पत्रकार और पुलिस की भूमिका से विद्यालय में संसद का पूरा माहौल तैयार किया।
विज्ञापन

युवा संसद में बच्चों ने देशहित के विभिन्न मुद्दों की चर्चा की तथा समस्याएं दूर करने का हल बताया। युवा संसद से पूर्व ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्कूल के कार्यकारी प्रिंसिपल संजीव कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता लोकतंत्र को मजबूत करने, बच्चों में अनुशासन की भावना पैदा करने, देश की संसदीय कार्य प्रणाली की जानकारी देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। ऐसे आयोजनों ने विद्यार्थियों को न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी मिलती है बल्कि प्रत्यक्ष अनुभव भी प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि छात्रों को हमारे देश की लोकतांत्रिक प्रणाली के बारे में विद्यालय स्तर पर ही पूरी जानकारी हो इसलिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर जिला अध्यापक प्रशिक्षण केंद्र से प्रवक्ता डॉक्टर अनिल कुमार, डॉक्टर जय सिंह, प्रह्लादपुर विद्यालय से प्रवक्ता सत्य प्रकाश, मांगे राम, लखविंदर सिंह, अवशीष शर्मा, मनप्रीत कौर, रिम्पी सैनी, अनिता एवं जसबीर सैनी सहित विद्यालय के प्रतिभागी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें