फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यात्रियों का पहला काफिला लेकर धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन पर पहुंची वंदे भारत

Tue, 11 Nov 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में ठहराव की मंजूरी के बाद सोमवार को यात्रियों का पहला काफिला लेकर वंदे भारत ट्रेन पहुंची। इसका सांसद नवीन जिंदल के समर्थकों ने मिठाई बांटकर व पुष्पवर्षा से अभिनंदन किया।
जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य समाजसेवी विनोद गर्ग के नेतृत्व में यात्रियों पर फूल बरसाए गए और वंदे भारत के चालक ओंकेश्वर एवं सहचालक अंजलि को फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। विनोद गर्ग ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल ने रेलवे मंत्रालय से बात करके पिछले दिनों इस ट्रेन के ठहराव को कुरुक्षेत्र स्टेशन पर मंजूरी दिलवाई थी। इससे कुरुक्षेत्र में प्रतिवर्ष आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर से सुबह 7 बजकर 55 पर यह ट्रेन चलेगी। जो भटिंडा, धूरी, पटियाला, अंबाला, कुरुक्षेत्र व पानीपत होते हुए 2 बजकर 35 पर दिल्ली पहुंचेगी। 12 बजकर 28 मिनट पर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र को पर्यटन एवं श्रद्धा की दृष्टि से नंबर एक पर पहुंचाना चाहते हैं। इसके लिए वे लंबे समय से प्रयासरत हैं। बहुत सी ऐसी ट्रेनें हैं जिन्हें सांसद नवीन जिंदल ने यहां ठहराव और नए रूट के लिए मंजूरी दिलवाई है। इस रेल यात्रियों में खुशी का माहौल है। विनोद गर्ग के साथ शशि शर्मा, अभिषेक गर्ग अंकित, शिवांग गर्ग, अनुराग कौशिक और रमेश कंथला आदि ने भी वंदे भारत ट्रेन के यात्रियों और स्टाफ का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें