फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन स्वागत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन पर पहुंची वंदे भारत ट्रेन के साथ भारत माता की जय हो नारे ल? - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो परिसर जयकारों से गूंज उठा। ट्रेन पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में ही नहीं यात्रियों और शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रेन कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर पौने तीन बजे पहुंची और दो मिनट के लिए ब्रेक लगा। इस दौरान सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त शांतनु शर्मा और सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, यात्रियों व आम लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया तो मिठाई भी बांटी।
विज्ञापन

ट्रेन का स्वागत करने के लिए लोगों में जोरदार उत्साह देखने को मिला और ट्रेन का स्वागत करने के लिए जहां लोग दोपहर 12 बजे पहुंचने शुरू हो गए थे । सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा, जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता करीब एक बजे ही स्टेशन पर पहुंचे। पहले ट्रेन एक बजकर 20 मिनट पर पहुंचने की सूचना मिली तो बाद में समय बढ़ता रहा। पौने तीन बजे पहुंची ट्रेन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व ओमप्रकाश धनखड़ और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भी सवार थी। सभी का जोरदार स्वागत किया गया।
वंदे भारत ट्रेन में सफर सुगम और सुरक्षित हुआ : सांसद
सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेल नेटवर्क का लगातार विस्तार हो रहा है। इसके साथ ही तेज गति की वंदे भारत ट्रेन में सफर सुगम और सुरक्षित हुआ है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। यह ट्रेन ऊना और दिल्ली के बीच चलेगी। ऊना से दिल्ली के बीच चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन से पंजाब और हिमाचल के साथ-साथ हरियाणा के लोगों को भी खासा फायदा होगा। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि निश्चित तौर पर ऊना से दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

स्वागत कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, घुमन्तु बोर्ड के वाइस-चेयरमैन जय सिंह पाल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रविंद्र सांगवान, जिला सचिव रेणू खुग्गर, जिला मीडिया प्रमुख विनीत कवातरा, जिला उपाध्यक्ष तेजिंद्र गोल्डी, धीरज वालिया, देवी दयाल शर्मा, सतपाल गढी रोडान, आईटी प्रमुख विक्रम शर्मा, सह मीडिया प्रभारी शैलेश वत्स, प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति मोर्चा रामपाल पाली, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य युवा मोर्चा साहिल सुधा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष परम जीत कश्यप, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पवन आश्री, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीप सांगवान, बाबू राम टाया, ज्योती खंगवाल मौजूद रहे।
वंदे भारत ट्रेन हरियाणा, पंजाब व हिमाचल के लिए बड़ी सौगात : रेलमंत्री
शाहाबाद। ऊना से चलकर शाहाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची वंदे भारत ट्रेन का जोरदार स्वागत किया गया। विधायक रामकरण काला, एसडीएम कपिल शर्मा व नपा प्रधान गुलशन कवात्तरा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने वंदे भारत ट्रेन पर पुष्प वर्षा की और ट्रेन में सवार देश के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, गृहमंत्री अनिल विज, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ का स्वागत किया । रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन की शुरूआत करते उत्तर भारत के लोगों को अतुलनीय सौगात दी है। उन्होंने कहा कि यह वंदे भारत ट्रेन हरियाणा, पंजाब व हिमाचल के लोगों के लिए लिए 21वीं सदी का नायाब तोहफा है। इस अवसर पर जजपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला, विष्णु भगवान गुप्ता, पार्षद राजेश उप्पल, जसबीर सिंह सैनी, रमेश कश्यप, जगतार सिंह तारा, कमित सचदेवा, बंटी राणा सहित बड़ी सं या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें