फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नारा लेखन प्रतियोगिता में वंदना प्रथम, काजल दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग, योग क्लब और खेल समिति के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया, योग और ध्यान विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में फिटनेस, योग और ध्यान के महत्व को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। प्रतियोगिता में वंदना बीए द्वितीय वर्ष पहले व काजल बीए प्रथम वर्ष दूसरे स्थान पर रही। कोमल बीए तृतीय वर्ष ने तीसरा स्थान लिया। मनप्रीत बीकॉम प्रथम वर्ष व शोभना अग्रवाल बीबीए प्रथम वर्ष को सांतवना पुरस्कार मिला।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए प्रेरणादायक नारों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में छात्राओं ने फिटनेस है तो जीवन है, योग अपनाएं, रोग हटाएं, ध्यान से शान्ति और स्वास्थ्य का अनुभव करें जैसे प्रभावशाली नारों की रचना की। इसमें विभिन्न संकायों की कुल 37 छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ.नेहा, डॉ. श्वेता सैनी एवं डॉ. सीमा सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्या डॉ उपासना आहुजा ने कहा कि फिटनेस, योग और ध्यान हमारे जीवन को स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक बनाते हैं। यह पहल युवाओं को जागरूक और प्रेरित करने का एक बेहतरीन माध्यम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें