फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशीले पदार्थ के साथ उत्तराखंड की महिला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा एक की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला को 513 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला दिनेशपुर काली नगर जिला रुद्रपुर, उत्तराखंड की रहने वाली है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत दिवस अपराध अन्वेषण शाखा एक की टीम जिंदल चौक के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि उक्त महिला अफीम बेचने का काम करती है, जो आज भी रुद्रपुर से अफीम लेकर पिपली अनाज मंडी आएगी।
टीम ने सूचना के आधार पर अनाज मंडी के पास निगरानी रखनी शुरू कर दी। मौके पर राजपत्रित अधिकारी सतबीर सिंह को बुलाया गया। कुछ देर बाद पुलिस टीम को अनाज मंडी के पास एक महिला दिखाई दी। शक के आधार पर महिला सिपाही की मदद से महिला को काबू किया। तलाशी लेने पर उक्त महिला के पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें