कुरुक्षेत्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था उमरी। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिलेभर के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में खाली सीटें रहने पर निदेशालय की ओर से दाखिले के लिए बार-बार आवेदन तिथि को बढ़ाया जा रहा है, जिससे रिक्त रही सीटें करीब 15 से 20 प्रतिशत सीटें भर चुकी है। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी अभी जारी है, जिसमें विद्यार्थी रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिला 30 सितंबर तक ले सकते हैं। इसमें विद्यार्थियों को रिक्त सीटों पर ओपन काउंसलिंग में मौके पर ही दाखिला दिया जाएगा।
जिलेभर की आईटीआई में अब करीब 10 प्रतिशत सीटें ही रिक्त बची हुई हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की आईटीआई में 20 से 25 प्रतिशत सीटें अभी रिक्त हैं। आईटीआई शाहाबाद में 40 सीटें भर चुकी हैं। आईटीआई कुरुक्षेत्र के प्राचार्य जगमोहन ने बताया कि जिलेभर के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाई गई हैं, जिसमें विद्यार्थी संस्थानों में रिक्त सीटों पर अपनी रुचि के मुताबिक पसंदीदा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के पास मौका है जो किसी कारणवश अभी तक दाखिला नहीं ले सके। उनका कहना है कि कई विद्यार्थियों का नजदीकी आईटीआई में दाखिला होने पर अपना दाखिला हटवा भी रहे हैं।