टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी चालक फरार हो चुका था।
दिल्ली नेशनल हाईवे पर कुरुक्षेत्र के शाहबाद के पास गुरुवार शाम के समय एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी पर सवार होकर दो महिलाएं शाहबाद से कुरुक्षेत्र की ओर आ रही थीं, जैसे ही वे गांव धंतोली के पास पहुंची तो एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी चालक फरार हो चुका था। दोनों महिलाओं की जानकारी जुटाने में फिलहाल पुलिस जुटी है, लेकिन शाहबाद की हेल्प हेल्पर सोसाइटी के प्रधान तिलक राज व अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने दोनों शवों को एंबुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने भी हादसे की जांच शुरू कर दी है।