फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Thu, 21 Aug 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वशिष्ठ काॅलोनी के पास मोहन नगर पुल के नीचे रेलवे लाइन पर बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद जीआरपी ने शव को 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

जीआरपी से जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे उन्हें रेलवे मेमो से रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया। 72 घंटे तक पहचान के लिए प्रयास किए जाएंगे और इसके बाद पोस्टमार्टम करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष है। उसने सफेद रंग की कमीज और जामुनी रंग की बनियान पहनी हुई थी। उसके पास से एक कंबल भी मिला है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें