फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवि के उदय ने खेलो इंडिया के लिए किया क्वालीफाई

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि के उदय ने खेलो इंडिया के लिए किया क्वालीफाई। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रही अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप का समापन रविवार को हो गया। 70-75 किलोग्राम भार वर्ग में कुवि के मुक्केबाज उदय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई किया। साथ ही चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में रजत पदक भी जीता है।
विज्ञापन




यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा जिसमें दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। उदय ने शानदार तकनीक और दमदार पंचों के दम पर मुकाबला लड़ा लेकिन वे एसयूओएच के आर्यन से पिछड़ गए।



उदय के कोच ने बताया कि वह एक मेहनती खिलाड़ी है और उसने अब तक के सभी मुकाबले पूरे आत्मविश्वास और लगन के साथ लड़े हैं। उदय पानीपत जिले के कालखा लुहारी गांव का रहने वाला है और फिलहाल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रहकर अपनी तैयारी कर रहा है। कोच ने बताया कि उदय ने सिल्वर पदक अपने नाम किया है। अब वह आने वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता की तैयारी करेगा जहां उन्हें गोल्ड की पूरी उम्मीद हैं।

कुरुक्षेत्र। कुवि के उदय ने खेलो इंडिया के लिए किया क्वालीफाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें