फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले में कुवि के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 122 छात्रों ने जी 20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले में भाग लिया। जी 20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम के तहत एक विशेष व्याख्यान आयोजित करने के लिए चुने गए 101 विश्वविद्यालयों में से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एक था। इस अवसर पर छात्रों ने भारत मंडपम का भी दौरा किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नई दिल्ली में भारत मंडपम के कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भव्य जी 20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के अनुभव पर अंतर्दृष्टि साझा की। उन्होंने देश के युवाओं से महत्वाकांक्षी ढंग से सोचने और अपने सपनों को हासिल करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत की जीवंत युवा आबादी की सक्रिय भागीदारी के साथ, देश 2047 तक विकसित राष्ट्र का दर्जा प्राप्त कर सकता है। छात्र उनके शब्दों से गौरवान्वित और अत्यधिक प्रेरित महसूस कर रहे थे।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रशासन और छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शुचिस्मिता ने यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कि समाज के विभिन्न वर्गों के छात्रों को इस भव्य कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिले। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. अशोक चौहान, डॉ. अर्चना चौधरी, डॉ. प्रिया शर्मा और डॉ. निधि बगड़िया ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें