फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार द्वारा बढ़े निगम रेट लागू करे विश्वविद्यालय : तंवर

Sat, 20 Sep 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुलसचिव को ज्ञापन सौंपने के दौरान एचकेआरएन प्रधान सहित अन्य सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कार्यरत हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएनएल) के कर्मचारियों ने शुक्रवार को सरकार की ओर से घोषित वेतन बढ़ोतरी को तुरंत लागू करने की मांग की। इस मौके पर संघ के प्रधान गुरदीप तंवर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले 10 से 15 वर्षों से कर्मचारी विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन उन्हें निगम की ओर से तय नई वेतन दरों का लाभ अभी तक नहीं मिला है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने 12 सितंबर को जारी आदेश में निगम रेट को संशोधित किया है। इसके अनुसार 1 जुलाई से सभी कर्मचारियों के बेसिक वेतन में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ-साथ पांच वर्ष, 10 वर्ष और उससे अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों के लिए अलग-अलग स्तर पर अनुभव आधारित वेतन वृद्धि तय की गई है।

संघ प्रधान गुरदीप तंवर ने कहा कि सरकार के आदेशों के बावजूद कर्मचारियों को लाभ न मिलना निराशाजनक है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि कर्मचारियों की मांग को प्राथमिकता दी जाए और संशोधित निगम रेट तुरंत लागू किए जाएं। अगर कर्मचारियों को समय पर यह लाभ नहीं मिला तो उनका मनोबल टूटेगा और वे आर्थिक कठिनाइयों का सामना करेंगे। इस मौके पर संघ महासचिव दिनेश कुमार, राजीव, रिंकू और पंकज शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें