फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सांसद खेल महोत्सव के लिए विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। महात्मा ज्योतिबा फूले इंटरनेशनल स्किल सेंटर बहलोलपुर में शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव पंजीकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर और उन्हें सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से कृष्मन सिंह सैनी ने छात्रों को सांसद खेल महोत्सव की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिंदल का यह प्रयास है कि क्षेत्र के युवा खेलों की ओर आकर्षित हों और प्रतिभा को निखार कर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल का सपना है कि हमारे क्षेत्र के युवा खेलों के क्षेत्र में भी उत्कृष्टता हासिल करें और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें