कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने स्नातक कोर्स के सेमेस्टर परीक्षाओं की डेटशीट की जारी कर दी है। परीक्षा 25 नवंबर से शुरु होगी। डेटशीट सभी संबंधित कॉलेज के प्राचार्यों को भेजी जा चुकी है और विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी गई हैै।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि बीए एंड ऑनर्स पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 नवम्बर से, बीकॉम जनरल, ऑनर्स एवं वोकेशनल तृतीय सेमेस्टर, बीए/बीएससी फैशन डिजाईनिंग, बीएससी होम साईंस, बीएससी फिजिकल एजूकेशन, हैल्थ एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स पांचवें सेमेस्टर, (बीएससी ऑनर्स) इनफार्मेशन टैक्नोलाॅजी, बीएससीआईटी, बैचलरस ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए), बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), बैचलर ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (बीटीएम) पांचवें सेमेस्टर, बीए/बीएससी मैथेमेटिक्स (ऑनर्स) पांचवें सेमेस्टर की होगी।
मेन पेपर्स की परीक्षाएं 28 नवंबर से है, जिसमें बीए एंड आनर्स तृतीय सेमेस्टर, बीएससी तृतीय सेमेस्टर, बीकॉम (जनरल, ऑनर्स एवं वोकेशनल) पांचवें सेमेस्टर, बीकॉम (बैकिंग एंड इंश्योरेंस एवं ई-कॉमर्स) और स्पैशिएलिटी प्रोग्राम पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 नवंबर से बीएससी (ऑनर्स) इनफार्मेशन टैक्नोलाॅजी (बीएससीआईटी), बैचलर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए), बैचलर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), बैचलर्स ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (बीटीएम) की होगी।
तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 नवंबर, बीए/बीएससी फैशन डिजाईनिंग, बीएससी (होम साईंस), बीएससी (फिजिकल एजूकेशन) और हैल्थ एंड स्पोर्ट्स तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं एक दिसंबर से, बीएससी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं चार दिसंबर, बीए (ऑनर्स) पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 दिसंबर को होगी और बीए (ऑनर्स) तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 दिसंबर को होगी।