फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं का परिणाम जारी करे विश्वविद्यालय

विज्ञापन
केयू में वीसी कार्यालय के बाहर ज्ञापन की प्रति दिखाते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य। सं? - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय की स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम जारी कराने और विश्वविद्यालय के पुस्तकालय को खोलने सहित पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने केयू के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को ज्ञापन सौंपा। कुलपति ने सभी मांगें जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया है।
एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु ठाकुर ने कहा कि दूरवर्ती शिक्षा के तहत स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का परीक्षा प्रणाम जारी न होने से सैकड़ों विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अनेक विद्यार्थी परीक्षा परिणाम जारी न होने से नौकरी पाने से वंचित हैं। कहा कि काफी सारे विद्यार्थी हैं जो पिछले कई माह से प्राइवेट कक्षाओं के फार्म निकलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक कोई सूचना जारी नहीं की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया मांगों में फरवरी व मार्च में होने वाली सभी परीक्षा का माध्यम स्पष्ट करने, जवाहरलाल नेहरू पुस्तकालय का रीडिंग हॉल जल्द खोलने, पुस्तकालय में पुस्तकें जारी करने, यूजी व पीजी की पिछले वर्ष हुई परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने के साथ उसकी आधिकारिक सूचना जल्द जारी करने और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गत 12 जनवरी को जारी किए गए विवेकानंद मूर्ति स्थापना का कार्य जल्द शुरू कराना शामिल हैं।
विज्ञापन

कैंपस संयोजक पवन कौशिक ने कहा कि सभी मांगें छात्र हित से जुड़ी हैं। अगर समय रहते यह मांग पूरी नहीं हुई तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस अवसर पर करिश्मा चौधरी, हर्ष वर्धन, धीरज यादव, मालविका, अनस्प्रित, हर्षिता, स्मृति, दिव्यम व दामिनी सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें