गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक खेती फॉर्म का अवलोकन करते केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : संवाद
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को कुरुक्षेत्र दौरे पर आए हैं। वह दोपहर लगभग तीन बजे गुरुकुल परिसर में पहुंचे। जहां गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया उनका स्वागत।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री गुरुकुल के प्राकृतिक खेती फार्म पर भी गए और वहां प्राकृतिक रूप से तैयार किए गए लहसुन की फसल को देखा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद रहे।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र या प्राकृतिक खेती फार्म पर गेहूं से लेकर लहसुन सहित हरा मटर, गाजर, आलू समेत तमाम सब्जियों को उगाने के बारे में जानकारी ली। शिवराज चौहान ने हरा मटर का स्वाद भी चखा। इस उन्होंने कहा कि केमिकल वाले मटर की बजाय प्राकृतिक खेती से उगाया गया मटर बेहद स्वादिष्ट है। उन्होंने सभी फसलों के खूब प्रशंसा की।