कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 के तहत जिले के लाभार्थियों को जिला प्रशासन की और से अधिकार पत्र बांटे जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला से इस कार्यक्रम में लाइव जुड़ेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद नवीन जिंदल मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार के तीसरा कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जन विश्वास-जन विकास समारोह आयोजित कुरुक्षेत्र नए लघु सचिवालय में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 के तहत जिले के चिन्हित किए गए लाभार्थियों को अधिकार पत्र वितरित करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान पंचकूला में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का भी प्रसारण किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी विभागों की योजनाओं से अवगत करवाया जाएगा। इन योजनाओं के पात्र, आवेदन की प्रक्रिया और लाभ प्राप्त करने की सभी जानकारी मुहैया होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों की पूरी जानकारी की तैयार बुकलेट को वितरित किया जाएगा।