फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनियंत्रित कार दुकान के काउंटर से टकराइे,चार युवक घायल

Sun, 26 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा। घटना स्थल पर खड़ी कार। संवाद - फोटो : आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लाडवा। आंबेडकर चौक पर एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर एक दुकान के काउंटर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार चारों युवक घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान लाडवा के ही ईशान कांबोज, राघव कांबोज, केशव कांबोज तथा नीरज कांबोज के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चारों युवक लाडवा रादौर मार्ग पर एक निजी होटल में खाना खाने के बाद लगभग साढ़े दस बजे वापस घर लौट रहे थे। उसी समय आंबेडकर चौंक पर सामने से आ रहे ट्रक व बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर दुकान के बाहर रखे काउंटर से जा टकराई। जिससे कार में सवार चारों युवक घायल हो गए। परिजनों की सहायता से घायल युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। चारों युवकों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नही हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें