फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मामा, आप वीडियो बनाओ मैं पुल से छलांग लगाता हूं...कहकर नहर में कूद गया युवक

Tue, 30 Jun 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोहित के मामा राजबीर जानकारी देते हुए। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एसवाईएल नहर में रविवार को डूबे 18 वर्षीय रोहित की तलाश सोमवार को भी जारी रही, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। दूसरे दिन गोताखोर परगट ने कई घंटे तक नहर में तलाशी अभियान चलाया। वहीं इस हादसे को लेकर एक और एंगल सामने आया हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया है कि रोहित ने नहर में छलांग लगाने से पहले अपने मामा से कहा था, वीडियो बनाओ मामा मैं पुल के बीच से कूदकर दिखाता हूं, जिसके बाद कुछ ही सेकेंड बाद वह तेज बहाव में समा गया। परिजनों ने बताया कि रोहित 11वीं कक्षा में पढ़ रहा था। सितंबर में उसकी शादी तय थी और वह इसकी तैयारियों को लेकर काफी उत्साहित था।
रोहित का परिवार जिले के खानपुर गांव में रह रहा था। जहां उसका मामा राजमिस्त्री का का काम करता था।
रोहित उन्हीं के पास आया हुआ था। वह रविवार को मामा और एक दोस्त के साथ बाजार में कपड़े लेने निकला था। रास्ते में एसवाईएल नहर पर लोग नहाते दिखे तो वह भी रुक गया। बताया जा रहा है कि वह पुल की बीच वाली रेलिंग तक पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी। संवाद

कुरुक्षेत्र। रोहित के मामा राजबीर जानकारी देते हुए। संवाद

कुरुक्षेत्र। रोहित के मामा राजबीर जानकारी देते हुए। संवाद

कुरुक्षेत्र। रोहित के मामा राजबीर जानकारी देते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें