फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दुकानदार से मांगी तीन लाख की रंगदारी, दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए दो की टीम ने एक दुकानदार को व्हाट्सएप कॉल करके रंगदारी के लिए धमकाने के मामले में सीआईए ने रविवार को दो कुख्यात अपराधियों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान सोढ़ी गांव के विशाल उर्फ विक्की और दीदार नगर के कार्तिक उर्फ गोलू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आठ जुलाई को थाना शहर थानेसर में एक दुकानदार ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसकी शहर में दुकान है। 25 जून की शाम को उसे एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें खुद को विक्की सोढ़ी बताने वाले शख्स ने तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रुपये देने के लिए दो से तीन दिन का समय दिया। कुछ दिन बाद उसी नंबर से दोबारा कॉल आई, जिसमें मांग बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई। मना करने पर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी गई। सात जुलाई की शाम को मामला तब और गंभीर हो गया, जब दो से तीन कारों में सवार संदिग्ध युवकों ने दुकानदार के घर और दुकान की रेकी की, इसके बाद फिर से धमकी भरा कॉल आया, जिसमें दुकानदार और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर थाना शहर में मामला दर्ज कर जांच सीआईए दो को सौंपी गई थी।


रिमांड अवधि पूरी होने के बाद गोलू का रिमांड बढ़ा तो विक्की को भेजा जेल
सीआईए दो के प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने विक्की से रंगदारी के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के बाद विक्की को अदालत के आदेश पर कारागार भेज दिया गया, जबकि गोलू को दो दिन के और रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन




- आरोपियों का अपराध से पुराना नाता, दोनों पर 26 से अधिक मामले दर्ज : मोहन लाल
निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि मुख्य आरोपी विशाल उर्फ विक्की एक कुख्यात अपराधी हैं, जिसके खिलाफ कुरुक्षेत्र, कैथल, और करनाल जिलों में मारपीट, झगड़ा, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास और हत्या जैसे गंभीर अपराध के 26 मामले दर्ज हैं। सह-आरोपी कार्तिक उर्फ गोलू के खिलाफ भी कुरुक्षेत्र के विभिन्न थानों में तीन से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।



अपराध की सूचना तुरंत दें : नीतीश अग्रवाल
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि जिला पुलिस अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए है। आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या रंगदारी की धमकी की सूचना डायल 112 या नजदीकी थाने में दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। यह गिरफ्तारी शहर में बढ़ते रंगदारी के मामलों पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें