फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रवासी मजदूर की हत्या के मामले में ठेकेदार का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खानपुर कोलियां गांव के निकट एक फैक्टरी में कार्यरत प्रवासी मजदूर रमेश की हत्या के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस को मुख्य आरोपी ठेकेदार का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस पर जानबूझकर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का दावा है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस की टीमें आरोपी ठेकेदार की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रमेश की मौत सिर के पिछले हिस्से और जबड़े पर गहरी चोट के कारण हुई। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि ये चोट किसी भारी वस्तु से हमले का परिणाम है, न कि गिरने से लगीं। पुलिस अब इस पहलू पर ध्यान केंद्रित कर रही है कि हमले में कितने लोग शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें