फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली प्लाट से तीन युवक और एक महिला गिरफ्तार

Thu, 09 Feb 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तिलक कालोनी स्थित खाली प्लाट से एक महिला और 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुरुक्षेत्र रोड पर एक खाली प्लाट में तीन युवक एक महिला के साथ अनैतिक काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने एक पुलिस टीम बनाई और उसे रेड करने के लिए भेज दिया। पुलिस ने कुरुक्षेत्र रोड स्थित तिलक कालोनी में एक खाली प्लाट में रेड की। जहां एक युवक व महिला आपत्तिजनक स्थिति में थे।
विज्ञापन


वहीं इस युवक के दो अन्य दोस्त भी वहीं मौके पर मौजूद थे और उसका साथ दे रहे थे। पुलिस ने तीनों युवक व महिला को रंगे हाथों काबू कर लिया। युवकों की पहचान जनप्रीत सिंह, अमन, नरेंद्र रुप में हुई। पुलिस ने सभी के खिलाफ इमोरल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कॉल डिटेल से पता सकता है कि किस तरह से ये गैंग काम करता है और इस गैंग में कितने लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें