फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: दो साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, गाड़ी बैक करते समय पहिये के नीचे आने से हादसा

Tue, 05 Nov 2024 11:47 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

बताया जा रहा है कि बच्ची कीरत गाड़ी के आसपास खेल रही थी। गाड़ी बैक करते समय अचानक वह पहिये के नीचे आ गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। गाड़ी चालक ने तुरंत बच्ची को शाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस थाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के गांव ढकाला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें एक दो साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। सोमवार दोपहर बाद, गांव के एक युवक द्वारा महिंद्रा पिकअप गाड़ी बैक करने के दौरान यह हादसा हुआ। बच्ची की पहचान शशि कुमार की बेटी, कीरत के रूप में हुई है, जो गाड़ी बैक करते समय पहिये के नीचे आ गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बच्ची कीरत गाड़ी के आसपास खेल रही थी। गाड़ी बैक करते समय अचानक वह पहिये के नीचे आ गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। गाड़ी चालक ने तुरंत बच्ची को शाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। इसी दौरान गांव के सरपंच और कई अन्य लोग भी वहां पहुंचे और मामले को लेकर आपसी समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में इस दर्दनाक घटना से शोक का माहौल है, और परिवार गहरे सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें