फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो महिलाओं ने युवक की जेब से 25 हजार रुपये चुराये

Sat, 21 Feb 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। सिविल अस्पताल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दिनदहाड़े दो महिलाओं ने बैंक में आए युवक की जेब काटकर 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी की पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर वारदात को अंजाम देने के बाद महिलाओं की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन

गांव किशनगढ़ निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 19 फरवरी को दोपहर करीब 12:10 बजे बैंक से 25 हजार रुपये निकलवाने गए थे। रकम गिनकर उन्होंने अपनी जेब में रख ली और पासबुक में एंट्री करवाने के लिए काउंटर पर खड़ा हो गए। इसी दौरान बैंक में उनके पीछे खड़ी दो महिलाओं ने मौका पाकर उनकी जेब से 25 हजार रुपये चुरा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों महिलाएं बैंक से बाहर निकल गई। पैसे गायब होने का अहसास होने पर पीड़ित ने बैंक अधिकारियों को सूचित किया। कैमरों की जांच में चोरी की पूरी घटना सामने आ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें