कुरुक्षेत्र। एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर बेहोशी की हालत में उपचाराधीन पिता का दो बहनों ने फर्जी वसीयत तैयार कर अंगूठा लगवा लिया। दोनों ने चिकित्सक के फर्जी हस्ताक्षर भी कर दिए और फर्जी मुहर भी लगा ली। संबंधित बुजुर्ग की मौत हो चुकी है, मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने भी जांच करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि पिहोवा की रहने वाली महिला ने कृष्णा गेट थाने में शिकायत दी जिसमें बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। एक तलाकशुदा है, जो काफी समय से उनके पास ही रह रही थी। पीड़िता ने बताया कि पति लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन कराया हुआ था। बेहोशी की हालत में वे वेंटिलेटर पर थे और चिकित्सक उसे बचाने के प्रयासों में लगे थे। इस दौरान दोनों बेटियों ने पिता के नाम से फर्जी वसीयत बना ली। 2 अप्रैल को उनकी बेहोशी का फायदा उठाकर दोनों ने फर्जी वसीयत पर अपने पिता का अंगूठा लगवा लिया। वे पिहोवा में पंडिताई का काम करते थे।