इस्माईलाबाद। 100 कुंडीय यज्ञ में हिस्सा लेते स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति
इस्माईलाबाद। डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. पूनम सूरी एवं आर्य युवा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के मार्गदर्शन में नो नशा नेशन कैंपेन के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल लुखी की ओर से गांव सूरमी में 100 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
प्रधानाचार्य हरेश पाल पांचाल ने कहा कि आज नशा हमारे समाज को अंदर ही अंदर खोखला करता जा रहा है। समाज को नशे के प्रभाव के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमें अपने गांव व बच्चों को स्वस्थ व सुरक्षित भविष्य देना चाहते हैं तो नशे को खत्म करना होगा। इस मौके पर नरेंद्र कुमार, बलविंद्र सिंह, बूटा सिंह, पंडित दिवाकर पुरोहित, पंडित ज्ञानानंद पुरोहित, मौजूद रहे।