फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क हादसों में दो लोगों की चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा/शाहाबाद। अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसे में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जीटी रोड पर मोहड़ी फ्लाईओवर के निकट स्कॉर्पियो की टक्कर लगने से बाइक सवार 38 वर्षीय हरभजन सिंह निवासी मदीपुर की मौत हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। उधर, गुहला-चीका रोड पर स्याणा सैदां गांव के पास कार की टक्कर में घायल हुए बाइक चालक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में हरप्रीत सिंह निवासी मदीपुर ने बताया कि उसके ताऊ का बेटा हरभजन सिंह अंबाला में प्राइवेट नौकरी करता था। सुबह वह अपने भाई हरभजन सिंह के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर घर से अंबाला ड्यूटी पर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे मोहड़ी फ्लाईओवर के नजदीक जीटी रोड पर पहुंचे तो कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह दोनों बाइक समेत सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। राहगीरों ने उनको एंबुलेंस के जरिए आदेश अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद उसके भाई हरभजन सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
उधर, थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में सुभाष निवासी इस्हाक ने बताया कि उसका बड़ा बेटा कृष्ण कुमार 42 खरीदारी करने के लिए पिहोवा आया था। यहां खरीदारी के बाद उसका भाई बाइक पर वापस घर जा रहा था। वह भी अपने भाई के पीछे अपनी बाइक पर चला रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे स्याणा सैदां से आगे पहुंचे तो सामने से आई कार ने उसके भाई की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। चालक उसके भाई को बाइक समेत सड़क पर घसीटते हुए ले गया। उसने तुरंत बाइक को रोका और मौके पर पहुंचकर अपने भाई को संभाला तथा उसे सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया। यहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें