फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क हादसों में दो लोगों की गई जान, दोनों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अलग-अलग जगह हुए हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से एक छात्र सहित दो लोगों की जान चली गई, जबकि छात्र का दोस्त भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की शिनाख्त ईशांसु (18) निवासी मथाना और ट्रक चालक गुरमीत सिंह (50) निवासी मोरथली के रूप में हुई है। ईशांसु 12वीं कक्षा का छात्र था तथा अपने दोस्त वतनदीप के साथ घर लौट रहा था। पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। हादसे के बाद दोनों आरोपी चालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में लाभ सिंह निवासी मथाना ने बताया कि उसका भाई ईशांसु 12वीं कक्षा में मथाना में ही हनुमान चौकी के पास निजी स्कूल में पढ़ता है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी बाइक पर लाडवा से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान कड़ामी मोड़ के पास उसे ईशांसु अपने दोस्त वतनदीप के साथ मिला था। वह अपनी बाइक उनके पास रोककर बातचीत करने लगा। इसी दौरान लाडवा की तरफ से आए ट्रैक्टर चालक ने उसके भाई ईशांसु व वतनदीप को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर कर जख्मी हो गए। उसने एंबुलेंस की मदद से दोनों को मथाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। वहां दोनों को उपचार के लिए कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। यहां उपचार के दौरान उसके भाई ईशांसु की मृत्यु हो गई। शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, रुपेंद्र सिंह निवासी मोरथली ने बताया कि वह अपने बड़े भाई गुरमीत सिंह के साथ 16 जनवरी को अपने ट्रक में चावल लेकर घराड़सी पहुंचे थे। यहां ट्रक को साइड में लगाकर वह ट्रक से नीचे उतरकर पास में ही बातचीत कर रहे थे तभी ट्रैक्टर चालक ने गलत दिशा में ट्रैक्टर से उसके भाई को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसने राहगीरों की मदद से अपने भाई को अस्पताल पहुंचाया। 21 जनवरी को उसके भाई की हालत ज्यादा खराब होने पर वह उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले गया। तीन दिन बाद 23 जनवरी को उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें