फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाइन पार करते हुए मालगाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुंदरपुर पुल के नजदीक रेलवे लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला के सामान से मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त कुसुम 75 निवासी मथाना के रूप में हुई। बेटे के बयान पर राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर ली। जीआरपी कुरुक्षेत्र थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि बुजुर्ग महिला कुसुम दवा लेने गांव से कुरुक्षेत्र आई थी। दोपहर करीब एक बजे महिला सुंदरपुर पुल के नजदीक रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टीम ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर बरामद आधार कार्ड से परिजनों को सूचित किया। महिला के बेटे दीपक के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें