फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की रैली में कटी कार्यकर्ता की जेब, केस दर्ज

विज्ञापन
Two of the inter-state gang arrested for shooting and injuring the businessman - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत माह पिहोवा की सुपर मार्केट में वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर व्यापारी को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। धरे गए आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ दीप वासी चकवाई कलां जिला लुधियाना (पंजाब) और गुरजिंद्र सिंह उर्फ बाबा वासी भौर सैदां (कुरुक्षेत्र) के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्टल 32 बोर, एक देसी पिस्टल 30 बोर, सात कारतूस व ब्रेजा कार की जाली नंबर प्लेट बरामद की है। वहीं मामले में वांछित फरसा राम बिश्नोई उर्फ बादशाह और दीपक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी अंतरराज्यीय लूट और डकैती गिरोह के सदस्य हैं। आरोपी गुरजिंद्र सिंह उर्फ बाबा और फरसा राम बिश्नोई उर्फ बादशाह के खिलाफ दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में लूटपाट तथा डकैती के कई केस दर्ज हैं। पत्रकारों से बातचीत में एसपी डॉ. अंशु सिंगला ने उक्त जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीआईए-दो की टीम ने पांच अप्रैल को गोली लगने से जख्मी हुए आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ दीप से एलएनजेपी अस्पताल में पूछताछ की थी। आरोपी ने कबूल किया था कि 30 मार्च को वह अपने साथी फरसा राम, गुरजिंद्र सिंह और दीपक के साथ ब्रेजा कार में पिस्टल से लैस होकर सुपर मार्केट में मनी ट्रांसफर व्यापारी वजीर सिंह के पास लूटपाट के इरादे गए थे। फरसा राम, दीपक और उसने दुकानदार पर गोलियां भी चलाई थी, जिसमें फरसा राम की पिस्टल से एक गोली उसकी कमर में लगी थी। इसके बाद उसके साथी उसे जिला सरकारी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए थे।
बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने पांच अप्रैल को गुरजिंद्र सिंह को दिल्ली में किराए के मकान से गिरफ्तार करके अदालत से आठ दिन के रिमांड पर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्टल 32 बोर, एक देसी पिस्टल 30 बोर, सात कारतूस व ब्रेजा कार की जाली नंबर प्लेट बरामद की है।
विज्ञापन

यह था मामला
थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में विकास वासी गांधी नगर पिहोवा ने बताया था कि 30 मार्च सुबह करीब पौने 11 बजे दो युवक विदेश की पेमेंट लॉक कराने के बहाने दुकान में आए थे। बातचीत के बाद उनका तीसरा साथी अंदर आया, जिसने आते ही उन पर पिस्तौल तानकर कैश उनके हवाले करने की धमकी दी और एक युवक ने गोली चला दी। उसके बाद उनकी आरोपियों के साथ हाथापाई भी हुई और एक गोली दुकानदार वजीर सिंह को लग गई। जाते-जाते भी आरोपियों ने उन पर गोलियां चलाई थी। इसके बाद उसने वजीर सिंह को निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें