फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआरआई महिला के घर से चोरी करने दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। गत माह एनआरआई महिला के घर से जेवर व विदेशी मुद्रा चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले पुलिस प्रिंस उर्फ प्रिंस जाट निवासी कराह साहिब व प्रिंस बाजवा निवासी मुर्तजापुर सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना सदर में सात मार्च को दर्ज शिकायत में राज कौर निवासी चननपुरा छैलो ने बताया था कि उसकी बहन सतवंत कौर निवासी स्याणा खुर्द अपने परिवार के साथ जर्मनी में रहती है। वह उसके मकान की देखरेख करती है। कुछ दिन पहले उसकी छोटी बहन परमिंद्र कौर की मौत हो गई थी। इसलिए तीन मार्च को करीब तीन साल बाद उसकी बड़ी बहन सतवंत कौर अपने गांव आई थी। छह मार्च को वह अपनी छोटी बहन के भोग में शामिल होने के लिए छैलो गए थे। अगली सुबह पड़ोसी ने का फोन पर उनके घर का ताला टूटा होने की सूचना दी थी। वह गांव वापस आए तो उनके घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोर घर की अलमारी में रखे बैग से 25 तोले सोने के जेवर तथा 1100 यूरो चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए 20 मार्च को आरोपी जगदीश निवासी तिलक काॅलोनी व अखिलेश पासवान निवासी पिहोवा को प्रोडक्शन वारंट गिरफ्तार करके चोरीशुदा जेवर बरामद किए थे। 26 मार्च को पुलिस ने दो और आरोपी गुरवीर सिंह उर्फ बीरू निवासी पुराना बाजार व संदीप उर्फ संजू निवासी गुलडेहरा को गिरफ्तार करके बकाया जेवर बरामद किए थे। एक अप्रैल को आगामी जांच करते हुए टीम ने आरोपी खुशप्रीत और उसकी ताई लखविंद्र कौर को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने वारदात में शामिल प्रिंस व प्रिंस बाजवा को गिरफ्तार किया है। अदालत के आदेश से आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें