फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: परीक्षाओं आईआईएचएस के छात्रों ने जताया रोष

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुलपति कार्यालय के बाद रोष जताते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। परीक्षा में आ रही अड़चनों को लेकर कुवि के आईआईएचएस के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय के समक्ष जमकर रोष जताया। विद्यार्थियों की मांग है कि परीक्षाओं में यूनिट सिस्टम खत्म करके एनी फिक्स ऑप्शन दिया जाए और परीक्षाओं के बाद प्रैक्टिकल परीक्षा ली जाए, ताकि परीक्षाओं के ऊपर पूरा फोकस किया जा सके।
विज्ञापन


सड़कों पर उतरे विद्यार्थियों ने कुलपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा तो वहीं कहा कि नियमानुसार परीक्षा से पहले 90 दिन पढ़ाई की जानी जरूरी है। उनकी पढ़ाई 50 दिन तक भी नहीं हो पाई जबकि एक सप्ताह की छुट्टियां होली के चलते भी रही। ऐसे में वे यूनिट सिस्टम के अनुसार अभी परीक्षा देने में असमर्थ है। इसमें बदलाव करते हुए उन्हें राहत दी जाए। उधर विद्यार्थियों के गुस्से को देख विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट हो गए और बड़ी संख्या में मौके पर ही तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें