फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मोर्चरी के बाहर विपाल करती मृतक एसपीओ मनप्रीत की मां व अन्य परिजन। संवाद
विज्ञापन
लाडवा/पिहोवा। जिले में दो दिनों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा थाना लाडवा क्षेत्र के भ्राण वाले मोड़ के पास 7 जनवरी की शाम को हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार मनप्रीत सिंह (40) को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दबखेड़ा निवासी मनप्रीत सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पुलिस में एसपीओ के पद पर कार्यरत थे, जो पुलिस लाइन में तैनात थे। उनकी तीन वर्षीय जुड़वां बेटियां हैं। घटना के समय उनके साथी कर्मजीत सिंह कुछ काम करने के लिए उतर गए थे। टक्कर के बाद मनप्रीत को सीएचसी लाडवा ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला नागरिक अस्पताल रेफर किया गया। शुक्रवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरा मामले में मुर्तजापुर गांव के निकट बुधवार शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने आगे चल रहे दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर पर बैठे तलहेड़ी निवासी जोगिंदर सिंह (40) सड़क पर सिर के बल गिर पड़े और उनका माथा फट गया।
विज्ञापन

उनके साथी साहब सिंह ने तुरंत उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक घटनास्थल से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुरुक्षेत्र। मोर्चरी के बाहर विपाल करती मृतक एसपीओ मनप्रीत की मां व अन्य परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें