फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: साइंस कॉन्क्लेव 29 और 30 को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से आयोजित होने वाले साइंस कॉन्क्लेव-2026 के ब्रोशर का अनावरण किया। यह दो दिवसीय आयोजन 29 और 30 जनवरी को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से हजारों विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों में बुनियादी विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और निरंतर रुचि विकसित करना है। वैज्ञानिक प्रगति और नवाचार की नींव बुनियादी विज्ञान ही है। उन्होंने युवाओं को क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम ऑप्टिक्स, एडवांस मैटीरियल और इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च जैसे उभरते क्षेत्रों से परिचित कराने की अत्यंत आवश्यकता बताई। अधिकतर छात्र इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे भविष्य में योग्य वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की कमी पैदा हो सकती है। कुवि लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है, जिससे हरियाणा के मेधावी छात्र विज्ञान को एक मजबूत करियर विकल्प के रूप में अपनाएं। ब्रोशर विमोचन कार्यक्रम में कुलसचिव लेफ्टिनेंट प्रो. वीरेंद्र पाल, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. अनीता भटनागर, प्रो. सुमन महेंदिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें