फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशा बरामद होने के मामले में एनआईटी के छात्र सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नशे के अवैध कारोबार का नेटवर्क उच्च शिक्षण संस्थानों तक फैला हुआ है, जिसे तोड़ना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
विगत दिवस एनआईटी में सप्लाई करने जा रहे 16 किलोग्राम गांजापत्ती सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए जाने के बाद अब संस्थान के छात्रों के नाम भी सामने आने लगे हैं।
वीरवार को पुलिस ने नशे की यह खेप मंगवाने के चलते संस्थान में बीटेक फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे प्रसाद विश्वनाथ को गिरफ्तार किया है, जोकि मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है। वहीं उसके साथ यूपी के गोरखपुर के रहने वाले सारांश जायसवाल जो नोएडा में एक निजी कॉलेज में बीटेक का छात्र है को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों दोस्त हैं और इन्हें अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस इनके जरिए आगे की कड़ियां जोड़ने में लगी है, ताकि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। संस्थान की भी यह रहस्योद्घाटन होने के बाद चिंता बढ़ गई है और अपने स्तर पर जांच भी शुरू कर दी है। अपराध अन्वेषण शाखा- एक के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की टीम ने जिंदल चौक सेक्टर-दो तीन के कट के पास से इटावा के रहने वाले कुनाल, धनंजय मिश्रा व मनीष कुमार को कार यूपी नंबर सहित काबू किया था। टीम को इनके पास से 16 किलोग्राम गांजापत्ती बरामद हुई थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वह यह गांजा एनआईटी में किसी छात्र को बेचने जा रहे थे। इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो एनआईटी के संबंधित छात्र सहित दो नाम सामने आए, जिसके बाद दोनों को गिरफ्त में ले लिया गया। पहले पकड़े गए आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें