फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में लेनदेन को लेकर भिड़े दो गुट: 40 साल के व्यक्ति की मौत, डायल 112 तोड़ी; हमले में पुलिसकर्मी जख्मी

Sun, 21 Apr 2024 11:05 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र में दो पक्षों के जमकर ईंट-पत्थर चले। इस झगड़े में व्यक्ति की मौत हो गई। आरोपियो ने घटनास्थल पर पहुंची डायल-112 पर भी पत्थर बरसा दिए, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस वाहन डायल 112 - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के कीर्ति नगर में देर रात दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें दोनों गुट ने एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। झगड़े में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके चार-पांच साथियों को चोटें आई है। वहीं सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची डायल-112 पर भी आरोपियो ने पत्थर बरसा दिए, जिसमें पुलिसकर्मी ऋषिपाल जख्मी हो गया।

विज्ञापन


उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। आरोपियों ने डायल-112 की गाड़ी भी तोड़ दी। वहीं मृतक की पहचान सोमनाथ के रूप में हुई है और घटना से परिजन भड़क गए हैं। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नागरिक अस्पताल के बाहर पिहोवा रोड पर जाम लगा दिया तो जमकर रोष भी जताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सोमनाथ का दूसरी बस्ती के एक व्यक्ति के साथ कुछ लेनदेन था। इसे लेकर दिन में दोनों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद उस व्यक्ति ने अपने 20-25 साथियों के साथ रात करीब 11 बजे सोमनाथ पर हमला बोल दिया। इसमें सोमनाथ (40) की मौत हो गई, जबकि उसके चार-पांच साथी भी जख्मी हो गए। वहीं झगड़े की सूचना पाकर डायल-112 की गाड़ी भी मौके पहुंची तो आरोपियों ने उन भी हमला बोल दिया।
विज्ञापन


इसमें गाड़ी का अगला शीशा तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने सोमनाथ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर पुलिस जाम लगा रहे परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रदर्शन कर रहे परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें