फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कोरोना से छह की और मौत, 694 नए पॉजिटिव मिले, 22 दिन में दोगुने हो रहे मरीज

Mon, 20 Jul 2020 10:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • 165 मरीजों की हालत बेहद गंभीर, संक्रमण की दर बढ़ रही
  • हरियाणा में कुल संक्रमित अब 26858 और मरने वाले 355
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटों में 694 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। जबकि सोनीपत में 3, झज्जर में 1, हिसार में 1 व नूंह में 1 संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है। प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 26858 हो गया है। इनमें से 20226 मरीज ठीक भी हो गए हैं। 6315 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जबकि 355 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई 

विज्ञापन


165 मरीज अभी भी गंभीर हैं। संक्रमण का रिकवरी रेट 75. 31 प्रतिशत है। जबकि संक्रमण की दर 5.96 प्रतिशत हो गई है। 22 दिन में अब मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है। गुरुग्राम में 109, फरीदाबाद में 103, सोनीपत में 98, रोहतक में 15, भिवानी में 8, रेवाड़ी में 75, करनाल में 21, अंबाला में 70, झज्जर में 24, पलवल में 35, महेंद्रगढ़ में 20, हिसार में 23, पानीपत में 35, नूंह में 3, कुरुक्षेत्र में 5, सिरसा में 8, जींद में 5, फतेहाबाद में 14, पंचकूला में 13, कैथल में 5 और चरखी दादरी में 5 नए संक्रमण के मरीज सामने आए हैं।

अब तक गुरुग्राम में 7857, फरीदाबाद में 6568, सोनीपत में 2484, रोहतक में 1168, भिवानी में 726, रेवाड़ी में 1098, करनाल में 657, अंबाला में 942, झज्जर में 671, पलवल में 664, महेंद्रगढ़ में 632, हिसार में 667, पानीपत में 616, नूंह में 440, कुरुक्षेत्र में 266, सिरसा में 266, जींद में 178, फतेहाबाद में 229, पंचकूला में 263, यमुनानगर में 148, कैथल में 176 व चरखी दादरी में 113 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक गुरुग्राम में 6694, फरीदाबाद में 5167, सोनीपत में 1557, रोहतक में 765, भिवानी में 636, रेवाड़ी में 654, करनाल में 492, अंबाला में 656, झज्जर में 480, पलवल में 527, महेंद्रगढ़ में 342, हिसार में 353, पानीपत में 315, नूंह में 321, कुरुक्षेत्र में 183, सिरसा में 175, जींद में 167 फतेहाबाद में 142, पंचकूला में 137, यमुनानगर में 119, कैथल में 129 व चरखी दादरी में 86 स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें