फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी के दो किसान आज होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में खरीफ मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कृषि और इससे जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों और फार्म वुमन को सम्मानित किया जाएगा।
इसमें धर्मनगरी की फार्म वुमन पिंकी और किसान गुरदीप को भी सम्मानित किया जाएगा, जिसके चलते खुशी की लहर बनी हुई है। कुरुक्षेत्र विज्ञान केंद्र की ओर से दबखेड़ी गांव की पिंकी और सिरसला के गुरदीप के नाम खरीफ मेले में सम्मानित होने के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों किसान इस सम्मान के लिए बेहद उत्साहित हैं। उनका मानना है कि यह न केवल उनके कार्यों की सराहना है बल्कि इससे अन्य किसानों, खासकर महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलेगी। पिंकी का कहना है कि जूट बैग बनाने का कार्य पर्यावरण के अनुकूल भी है और इससे प्लास्टिक बैग का उपयोग कम करने में भी मदद मिलती है, जिससे लोग पसंद करते हैं।
वहीं सिरसला गांव के रहने वाले गुरदीप भी उन किसानों में शामिल हैं, जो परंपरागत खेती के साथ-साथ आधुनिक तरीकों को अपनाकर अपनी उपज को बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें