फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए दो फर्जी अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। ग्रुप डी के लिए आयोजित की गई सीईटी परीक्षा के पहले दिन शनिवार को जिला में सायं के सत्र में दो फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए। ये दोनों दूसरों की जगह परीक्षा दे रहे थे। इनमें एक कुरुक्षेत्र के विज्डम वर्ल्ड में तो दूसरा लाडवा के शुगनी देवी स्कूल में बनाए केंद्र से पकड़ा गया है। पुलिस इन दोनों आरोपियों के साथ-साथ असल अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ भी जारी रही। दोनों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों ही आरोपी अपनी-अपनी मित्रता निभाने के लिए परीक्षा देने पहुंचे थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक विज्डम वर्ल्ड स्कूल सेक्टर चार में पानीपत के नई अनाजमंडी समालखा के रहने वाले निशांत की परीक्षा थी जहां उसकी जगह पानीपत के पट्टी कल्याणा का रहने वाला गोविंद परीक्षा देने पहुंच गया। इसके अलावा चौशाला जिला कैथल का विकास लाडवा के शुगनी देवी स्कूल में बनाए परीक्षा केंद्र पर कमरा नंबर पांच में चुलकाना गांव जिला पानीपत के रहने वाले पुरुषोत्तम की जगह परीक्षा देने पहुंच गया। जब बायोमीट्रिक व फेस स्कैनर में उनका मिलान सही नहीं हुआ तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की पकड़ में आ गए। एजेंसी के केंद्र से तत्काल ही केंद्र के अधिकारियों को सूचना दी गई और दोनों आरोपी गिरफ्त में आ गए। नोडल अधिकारी एसडीएम सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि दोनों जगह पकड़े गए फर्जी अभ्यर्थियों को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी गई है और दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।



चुलकाना धाम में हुई थी दोस्ती
पुलिस की प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि पकड़े गए दोनों आरोपी व असल अभ्यर्थियों की आपस में दोस्ती है। इसी के चलते ही वे परीक्षा देने पहुंचे थे। लाडवा एसएचओ कुलदीप सिंह के अनुसार, पकड़े गए आरोपी ने माना कि पुरुषोत्तम चुलकाना धाम में आया हुआ था और वहीं उसकी दोस्ती हुई थी। इसी के चलते ही वह उसकी जगह परीक्षा देने पहुंच गया था। उधर विज्डम वर्ल्ड स्कूल में पकड़े गए आरोपी ने भी माना है कि वह दोस्ती के चलते ही परीक्षा देने पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें