फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रैफिक के बीच वीआईपी रोड पर अचानक गिरे बिजली के दो खंभे, दौड़ता रहा करंट

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केडीबी रोड पर टूटा पड़ा बिजली खंभा व लगा जाम।  संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के वीआईपी कहे जाने वाले केडीबी रोड पर मंगलवार को अचानक ही बिजली के दो खंभे टूटकर गिर गए। इसके कारण सड़क पर काफी देर तक तारों में करंट दौड़ता रहा। इस दौरान करीब एक घंटे तक दोनों ओर वाहन जाम में फंसे रहे। करीब तीन घंटे तक आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी ठप रही।
विज्ञापन

दोपहर के समय हर रोज की तरह मंगलवार को भी इस रोड पर वाहन सरपट दौड़ रहे थे, तभी अचानक ही सड़क किनारे व डिवाइडर पर स्थित बिजली के दो खंभे टूटकर गिर गए। इस हादसे में वहां से बाइक पर गुजर रहे गांव ठोल निवासी ट्रैफिक पुलिस कर्मी देवेंद्र बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि गिरे खंभों पर लगे तारों में करंट दौड़ रहा था और चिंगारी उठ रही थी। उन्होंने वाहनों को रुकवाया और बिजली हेल्पलाइन पर सूचना दी। कुछ देर बाद बिजली कट की गई लेकिन रोड के दोनों साइड गिरे खंभों व तारों के कारण वाहन रोकने पड़े। बाद में सूचना मिलने पर बिजली कर्मी पहुंचे, उन्होंने तारें काटकर बिजली के खंभे हटाए जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। इस हादसे के कारण आसपास के क्षेत्र के लोगों को करीब तीन घंटे तक बिजली गुल होने से परेशानी झेलनी पड़ी।

कुरुक्षेत्र। केडीबी रोड पर टूटा पड़ा बिजली खंभा व लगा जाम।  संवाद

कुरुक्षेत्र। केडीबी रोड पर टूटा पड़ा बिजली खंभा व लगा जाम।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें