फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि के महात्मा ज्योतिबा फुले चेयर इतिहास विभाग की ओर से भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सहयोग में सत्य धर्म की ओर ज्योतिराव फुले, उनके सुधार आंदोलन और विरासत का मूल्यांकन विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन आज किया जाएगा।
विज्ञापन

इतिहास विभाग के अध्यक्ष एवं महात्मा ज्योतिबा फुले चेयर के प्रभारी प्रो. एसके चहल ने बताया कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे वहीं भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष प्रो. रघुवेंद्र तंवर बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार साझा करेंगे। संगोष्ठी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय औरंगाबाद के इतिहास विभाग से प्रो. उमेश बागड़े मुख्य वक्ता तथा रवींद्र भारती विश्वविद्यालय, कलकत्ता के प्रो. हितेंद्र पटेल गेस्ट ऑफ ऑनर अपने विचार साझा करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें